पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पौत्री पूर्णिमा सिंह की शादी आज, पौत्री पूर्णिमा सिंह आज लेंगी सात फेरे, एटा सांसद राजवीर सिंह की पुत्री हैं पूर्णिमा.

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की नातिन की शाही शादी आज :

  • शाही विवाह में शामिल होंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी शादी में होंगी शामिल।
  • उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचेंगे, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के गवर्नर जा सकते हैं।
  • उत्तराखंड, राजस्थान के गवर्नर भी जा सकते हैं, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल हो सकते हैं शामिल।
  • हेलीकॉप्टर,चार्टर्ड प्लेन से आएंगे सभी वीवीआईपी।
  • नुमाइश ग्राउंड, धनीपुर हवाई पट्टी पर बना हेलीपैड, सारसौल ग्राउंड पर कुल 10 हैलीपैड बनाए गए हैं।
  • मस्कट फार्म हाउस में शाही विवाह समारोह होगा।
  • फार्म हाउस पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।

राजवाड़ा थीम पर होगी बारात:

  • शाही शादी को लेकर वर पक्ष में भी धूमधाम मची है।
  • प्रवीण राज की बारात में देश का मशहूर चावला बैंड आ रहा है।
  • जिसके सभी स्टाफ कर्मी पांच बसों से मंगलवार की शाम को मस्कट फार्म हाउस पहुंच गए हैं।
  • इस बैंड में रसियन डांसर, आधुनिक उपकरणों से लैस वाद्य यंत्र, रोड लाइट और दूसरी सभी व्यवस्थाएं हैं।
  • इस बैंड ने पूर्व में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी में बारात कराई थी।
  • फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने भी हाल ही में इस बैंड के साथ एक रंगारंग पेशकश दी थी।
  • इस बैंड के साथ हाथी घोड़े और अन्य सामान भी होगा।
  • दूल्हा हाथी पर सवार होगा, जिसके केबिन को शीशमहल की तर्ज पर सजाया जाएगा।
  • इस केबिन की छत सेफायर क्रिस्टल से सजाई जाएगी।
  • पूरी बारात की थीम राजवाड़ा है, जो राजस्थान के राजघरानों की शादी में होती है।
  • सात मार्च को केशव नगर स्थित आवास पर घुड़चढ़ी की रस्म होगी।
  • इसके बाद बारात वाया रोड अलग अलग वाहनों से मस्कट फार्म हाउस पहुंचेंगी।
  • वहां पर लगन और तेल चढ़ाने की रस्में होंगी इसके बाद विवाह सम्पन्न होगा।
  • श्यौराज सिंह के भांजे अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बारात को लेकर सभी तैयारियां एक इंवेट कंपनी संभाल रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के बेटे हैं प्रवीण :

  • दूल्हे के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्यौराज सिंह के बेटे हैं प्रवीण
  • प्रवीण के बड़े भाई जितेंद्र राज सिंह (पूर्व में स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक दिल्ली में कार्यरत थे) की शादी नीतिका सिंह से हुई है, वह भी उसी बैंक में कार्यरत है।
  • प्रवीण का छोटा भाई नवेंद्र राज सिंह बी फार्मा का कोर्स कर रहा है।
  • वर्तमान में जितेंद्र राज उनके साथ उनका कारोबार देख रहे हैं।

………………………………………………………………………………..

Web Title : Former CM Kalyan Singh grand daughter Purnima Singh’s marriage today
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें