कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने दिया विवादित बयान, न्यायाधीशों को लेकर दी आपत्तिजनक टिप्पणी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं।
वो अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है।

इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत दौरान विवादित बयान दे डाला।

उन्होंने न्यायलयों में जजों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। फिर सफाई देते हुए कहा कि न्यायालय के खिलाफ यह मेरा व्यक्तिगत बयान है, जो कि मैं संसद में भी दे चुका हूं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत में विवादित बयान दिया।

सुप्रीम कोर्ट, सीबीआइ सहित केंद्रीय एजेंसियों पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जज बनने के लिए कोई इंटरव्यू तो होता नहीं।

इसके बाद उन्होंने जजों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि न्यायालय के खिलाफ यह मेरा व्यक्तिगत बयान है, जो कि मैं संसद में भी दे चुका हूं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें