आगामी लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बना लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ एक ओर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं जिससे लोकसभा चुनावों में बीजेपी का मुकाबला किया जा सके लेकिन शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा सपा में सेंध लगाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी छोड़कर शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर रहे हैं।

2 हिस्सों में बंट गयी सपा :

लोकसभा चुनावों के पहले सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी 2 भागों में बंट गयी है। इन दोनों भागों में अखिलेश यादव का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि उनके साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का समर्थन है जो पार्टी के संस्थापक हैं। इसके बाद भी शिवपाल यादव ने सपा में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। सपा में किनारे और नजरअंदाज किये गए नेताओं के लिए शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर उन्हें उसमें शामिल कराना शुरू कर दिया है।

सपा नेता ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा :

यूपी के गोंडा जिले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी से नाता तोड़ कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थाम लिया है। यहाँ पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला शिवपाल यादव के खेमे में पहुँच चुके हैं। सुरेश शुक्ला के साथ मंटू काजी व जमाल चौधरी ने  भी सपा से अलविदा कह दिया है। पत्रकार वार्ता में सुरेश शुक्ला ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव को गरीबों का मसीहा बताया है। सपा नेताओं के इस्तीफ़ा देकर एक के बाद एक सेक्युलर मोर्चे में आने का सिलसिला लगातार जारी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें