उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार को संपन्न हो चुका है। जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों का ध्यान अन्य चरणों पर केन्द्रित हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश ने रविवार 12 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस की अध्यक्षता सपा प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने की थी। प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

समाजवादी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में अजीज कुरैशी के संबोधन की मुख्य बातें:

  • दलित के नाम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
  • मैंने अखिलेश से कहा था कि प्रदेश में मुस्लिम DGP बने और उन्होंने मेरी बात मानी।
  • अखिलेश मुसलमानों की सारी समस्याओं को सुनते और उनका समाधान भी करते हैं।
  • दलित के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है।

जनता दल यूनाइटेड ने दिया सपा को समर्थन:

  • हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने।
  • हमारा पूरा समर्थन सपा के साथ है।
  • हम तन मन धन से सपा के साथ हैं।

राजरत्न अम्बेडकर के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मैं चाहता हूँ कि लोग जागरूक बने।
  • राज्यसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं है।
  • मायावती को देखते है तो इन्होंने कातिलों के साथ हाथ मिलाया है।
  • कांशीराम जी के मिशन को कमीशन में बदल दिया है।
  • मायावती ने 500 करोड़ की संपत्ति बना ली है।
  • मायावती को देखते हैं तो लगता है कि इन्होंने कातिलों के साथ हाथ मिलाया है।
  • भले ही मैं दलित परिवार से क्यों न हूँ, मायावती को मेरा समर्थन नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें