राजधानी लखनऊ में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी बदमाशों का बोलबाला है। ताजा मामला माल थाना क्षेत्र का है। यहाँ बेखौफ बदमाशों ने नए साल की पार्टी से लौट रहे पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली लगते ही पूर्व प्रधान लहूलुहान होकर गिर गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर माल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घटना से पूर्व प्रधान के घरवाले काफी भयभीत हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना माल थानाक्षेत्र की है। यहां थड़ी गांव के रहने वाले संतोष कुमार रावत (40) पूर्व प्रधान हैं। संतोष नए साल पर पारा थाना क्षेत्र के भदराही गांव के प्रधान अशोक यादव के यहाँ पार्टी में गए थे। देर रात वह जश्न से लौट कर अपने घर वापस जा रहे थे। वह रात करीब 8:45 बजे गांव के पास पहुंचे थे तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों की गोली पीठ में लगते ही संतोष गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। गांव वालों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी माल विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें