[nextpage title=”gayatri” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति जेल में बंद हैं। गायत्री और उनके साथियों पर महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप है जिसमें पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। मगर अब पूर्व मंत्री (former minister gayatri prajapati) गायत्री प्रजापति को राहत मिलती हुई दिख रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”gayatri2″ ]

गायत्री को मिल सकती है राहत :

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति यूपी चुनाव के बाद से जेल में बंद हैं।
  • गायत्री और उनके साथियों पर महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा हुआ है।
  • चुनाव के समय भी गायत्री प्रजापति के मुद्दे को भाजपा ने काफी अच्छी तरह भुनाया था।
  • गायत्री ने कई बार कोर्ट में जमानत याचिका दी मगर न्यायलय ने मंजूर नहीं की।
  • मगर अब पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को एक अन्य मामले में बड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें, बसपा के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

  • गायत्री प्रजापति पर चित्रकूट की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया था।
  • इसके साथ ही गोमती नगर थाने में छेड़छाड़, अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज किया था।
  • अब महिला ने अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि ये केस उसने दर्ज नहीं कराया है।
  • उसने कहा है कि यही कारण है कि उसने अभी तक अपने बयान भी दर्ज नहीं कराएं हैं।
  • सीजेएम ने शपथ पत्र मिलने के साथ ही मामले के विवेचक को तलब किया है।
  • इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होने जा रही है।

ये भी पढ़ें, भगवान राम की मूर्ति लगाये जाने पर ओवैसी ने दिया बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें