समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति इन दिनों जेल में अपने दिन काट रहे हैं। गायत्री पर सपा सरकार में मंत्री रहते हुए एक महिला से गैंगरेप का संगीन आरोप लगा था। यूपी चुनाव के समय गायत्री के मुद्दे पर भाजपा सरकार ने सपा पर बड़ा हमला बोला था। अब अदालत ने गायत्री को जमानत दे दी है।

गायत्री को मिली जमानत :


  • समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री पद पर रहे गायत्री प्रजापति इस समय जेल में हैं।
  • पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर गैंगरेप जैसा संगीन अपराध करने का आरोप हैं।
  • गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर महिला ने गैंगरेप करने का आरोप लगाया था।
  • इसके बाद से ही गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गयी थी।
  • यूपी चुनाव के समय गायत्री ने जमकर अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया था।
  • मगर फिर भी वो भाजपा के उम्मीदवार से चुनाव में हार गये थे।
  • पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई जगह छापेमारी की थी मगर गायत्री कहीं नहीं मिले थे।
  • फिर पुलिस ने उसके बेटे क हिरासत में लिया था जिसके बाद गायत्री ने सरेंडर कर दिया था।
  • गायत्री प्रजापति पर यूपी चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप है।
  • विधानसभा चुनाव के दौरान साड़ियों की खेप को कानपुर से अमेठी ले जाते हुए पकड़ा गया था।
  • पूर्व खनन मंत्री की इस मामले में जमानत को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
  • आज पुलिस ने गायत्री को कोर्ट नंबर 11 में किया पेश किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें