Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने चलाई साइकिल, 2022विधानसभा चुनाव का आगाज

former-minister-omprakash-singh-drives-cycle-2022-assembly-election1

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने चलाई साइकिल, 2022विधानसभा चुनाव का आगाज

गाज़ीपुर।

2022 के विधानसभा चुनाव के पहले छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूरे यूपी में आयोजित साइकिल रैली के बहाने सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को भेजने के मिशन के साथ साइकिल रैली निकाली।

former-minister-omprakash-singh-drives-cycle-2022-assembly-election
former-minister-omprakash-singh-drives-cycle-2022-assembly-election

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जमानियां तहसील से जीवपुर तक सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जा रही है। डीजल-पेट्रोल के साथ खाद्य पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ यह रैली निकाली जा रही है। स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आज 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज किया गया है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। कहा कि आज समाजवादी पार्टी के उनके अगुआ जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती है। जिन्होंने समाजवाद का परचम लहराया था। दलित शोषित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ी थी, जिन्होंने सदैव समाज के बारे में चिंतन किया। पूरी जिंदगी समाजवादियों के लिए उन्होंने समर्पित कर दिए। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी बहुत बड़ा संदेश देना चाहती है कि हम ऐसे समाज के लोगों को जो लोग आज महंगाई से त्रस्त हैं। जो लोग कुशासन से झेल रहे हैंऐसे समाजवादी लोग आज व्रत लेंगे कि वे जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा के भय, भूख और भ्रष्टाचार के उल्टे पड़े नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उन्हें बताएंगे कि महंगाई किस चरम पर है। डीजल पेट्रोल महंगे हो गए हैं इसके साथ ही सरसों का तेल दाल और अन्य चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ता अपने नेता की याद में साइकिल रैली निकालकर के जन-जन में संदेश दे रहे हैं कि उठो साथियों, जागो साथियों। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव,संतोष कुशवाहा प्रमुख प्रतिनिधि, उरिमिलेश पांडेय, रणजीत यादव, मेराज खान, अबूबकर खान,एहसान प्रधान, श्याम नारायण कुशवाहा,रजनीश यादव, मनोज यादव, विजय यादव,प्रदीप यादव, पंकज यादव, असलम प्रधान, गणेश यादव,धीरेंद्र यादव,अनिल यादव, राहुल यादव, रामअवध यादव,तौकीर खान,रामचीज यादव, राजू कुशवाहा, दीपू , पिंटू सिंह मौजूद रहे।

Report – Avinash

Related posts

बरेली: समन ताहिर को लोकसभा प्रत्याशी बना सकता है सेक्युलर मोर्चा

Shashank
6 years ago

यूपी में एनकाउंटर: पुलिस ने 300 अपराधियों की तैयार की सूची

Sudhir Kumar
7 years ago

अवैध खनन: ओवरलोडिंग रोकने के लिए संयुक्त टीमों का होगा गठन!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version