भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण बिजनौर के पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पिछले कई दिनों से इंद्रदेव सिंह पार्टी विरोधी गतिवधियों में संलिप्त थे।

टिकट के चक्कर में पार्टी से गए इंद्रदेव सिंह

  • प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्किसित कर दिया है।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने इन्द्रदेव सिंह के निष्किसन का पत्र भी जारी कर दिया है।
  • इन्द्रदेव पर बिजनौर की बढापुर विधानसभा सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण कार्रवाई की गई।
  • मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुशासन व निष्ठा से भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी है।
  • लेकिन पार्टी मेें अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • बता दें कि इंद्रदेव सिंह चार बार अफजलगढ़ से विधायक रह चुके हैं।
  • लेकिन इस बार वह पार्टी से बुढ़ापुर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे।
  • हालांकि उनकी यह मंशा पूरी नहीं हुई,
  • जिसके बाद पार्टी द्वारा इस सीट पर घोषित उम्मीदवार के खिलाफ ही उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था।
  • साथ ही आरोप लगाया था कि पार्टी में कुछ टिकट पैसे लेकर बांटे गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें