Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर समेत 28 नेता हुए भाजपा में शामिल

2019 के लोकसभा चुनावों की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है और राजनीतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा और बसपा के गठबंधन होने के बाद से भाजपा में कोहराम मच गया है। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का हीरा बन चुके एक नेता ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: बाबा साहब का यहाँ हो गया भगवाकरण

 

 

हीरा ठाकुर हुए भाजपा में शामिल :

2019 के लोकसभा चुनावो के पहले ही भाजपा ने सपा के संगठन में एक बड़ी सेंध लगा दी है। समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने आज लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ली है। इनमें सबसे बड़ा नाम लखीमपुर खीरी के हीरा ठाकुर का है जो बसपा से 2 बार एमएलसी रह चुके थे और वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे। इनके अलावा बसपा के कई पूर्व सांसदों ने भी अज भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा के हिमायती़ हैं उन्नाव गैंगरेप के आरोपीः राज बब्बर

Related posts

कौशांबी – बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का कौशांबी आगमन आज

Desk
3 years ago

केशव प्रसाद मौर्या का मुज़फ्फरनगर दौरा हुआ रद्द

kumar Rahul
7 years ago

ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था और महिलाओं पे बढ़ते अत्याचार को देखते हुए “आम आदमी पार्टी “ने किया प्रदर्शन

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version