Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बरेली: पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव ने छोड़ी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी इन दिनों लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी अखिलेश यादव खास ध्यान दे रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद ने अचानक पार्टी से इस्तीफ़ा देते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने सपा से अपना इस्तीफ़ा देने का एक अलग ही कारण बताया है।

पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफ़ा :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद वीर पाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौप दिया है। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव पर कई केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद पार्टी के नेताओं ने साथ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी नेताओं से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सपा से कई सालों तक वे जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। वीरपाल यादव के सपा छोड़ने से पार्टी को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

former mp veer pal singh yadav

मोर्चे में हो सकते हैं शामिल :

सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने अपना सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इसमें वे सपा के नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल करा रहे हैं। वीर पाल सिंह यादव ने भी सपा से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गयी है कि वे जल्द ही शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम सकते हैं। हालाँकि इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इनके इस्तीफे के बाद ये चर्चा होना शुरू हो गयी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सिडनी यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण लेंगे केजीएमयू के दो एमबीबीएस स्टूडेंट!

Vasundhra
8 years ago

काशी वासियों को भी अतिथियों के सत्कार का मिलेगा मौका, CM योगी ने लॉच किया एप्प

Shivani Awasthi
7 years ago

शामली: टेलीफोन एक्सचेंज पर लगे तिरंगे को उतारने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version