Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा- रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सप्तकोशी परिक्रमा देने के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी पहुँची।

मथुरा- रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सप्तकोशी परिक्रमा देने के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी पहुँची।

मथुरा- वसुंधरा राजे  सप्तकोशी परिक्रमा देने के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी पहुँची।

यहाँ वसुंधरा राजे ने एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राधे राधे व गिरिराज प्रभु के जयकारे लगाए।प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर वसुंधरा राजे आदि बद्रीनाथ मंदिर में होने वाली मंगला आरती में शामिल होंगी.आदि बद्रीनाथ दर्शन के दिन भाजपा के अधिकतर नेता उनके साथ रहेंगे।
आपको बता दें कि 8 मार्च को वसुंधरा राजे का जन्मदिन है और वह हर साल अपने जन्मदिन को कुछ खास तरीके से मनाती रही हैं। इस बार भी उन्होंने इसे मनाने का ढंग अलग चुना है। इस बारे में उनके दो दिन के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। वहीं 7 मार्च रविवार को वसुंधरा राजे ने सभा को संबोधित कर गिरिराज मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की साथ ही गोवर्धन की सप्तकोशी परिक्रमा भी लगाई। कार्यक्रम के मुताबिक वह 7 मार्च को आदि बद्री में रात्रि विश्राम करेंगी और 8 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर आदि बद्रीनाथ मंदिर में होने वाली मंगला आरती में शामिल होंगी। जिसके बाद केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
वसुंधरा राजे की सभा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।

Related posts

पनकी रेलवे स्टेशन का नाम होगा ‘पनकी धाम’

Kamal Tiwari
8 years ago

‘कर्नल कमांडेंटों’ की बैठक में दिखा जवानों का जज्बा!

Sudhir Kumar
8 years ago

जीत के लिए गुजरात, हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद- महेंद्र नाथ पांडेय

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version