2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी समाजवादी पार्टी की नजर पूर्वांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें की हैं। पूर्वांचल में आजमगढ़ छोड़कर सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्ज़ा है। सपा ने बीजेपी को हराने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व विधायक का हुआ निधन :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र से विधायक रह चुके शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी का देर रात लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। पूर्व विधायक के परिजनों के अनुसार, जौनपुर के मडियाहू तहसील क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी उन्हें कुछ दिन पहले ब्रेन हैमरेज हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चला था लेकिन बाद में उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां देर रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सपा में आते ही माहौल ग़मगीन हो गया।

 

ये भी पढ़ें: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

सपा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक :

2002 में शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी बरसठी विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गये थे लेकिन 2007 में चुनाव हार गए थे। वर्ष 2012 में जौनपुर जिले की नवसृजित विधानसभा जफराबाद से सपा से विधायक चुने गये थे। वर्ष 2017 में भी वे चुनाव लड़े लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पूर्व विधायक के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अलावा पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस नाथ यादव, अहमद हसन, शैलेन्द्र यादव ललई, शिवपाल सिंह यादव, विधान परिषद के सदस्य एसआरएस यादव सहित कई नेताओ ने शोक प्रकट किया है। त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मंगलवार को पूरे नागरिक सम्मान के साथ कर दिया गया।

 

ये भी पढ़ें: Emergency की याद दिलाने वालों ने लगाई ‘अघोषित इमरजेंसी’: मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें