एक तरफ उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने वाले थे वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक का अचानक निधन हो गया। सपा नेता के निधन से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पांच बार रह चुकी विधायक

  • बता दें कि समाजवादी पार्टी की विधायक विमला राकेश का हृदयगति रुकने से बीती रात निधन हो गया।
  • वह पांच बार विधायक रह चुकी हैं।
  • विमला मायावती के गढ़ हरोड़ा की भी विधायक रही हैं।
  • निकाय चुनाव परिणाम से पहले विमला की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
  • उनका अंतिम संस्‍कार हकीकत नगर शमशान घाट पर कर दिया गया।
  • विधायक की मौत सपा को एक झटका माना जा रहा है।
  • उनकी मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें