Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या में आयोजित हुआ चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम,बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या। अयोध्या में आयोजित हुआ चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम राम की पैड़ी पर 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीप जलाकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में इस चौथे दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारी मीडिया बंधु कर्मचारी व अन्य सहयोगी संगठनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस चौथे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने में लोगों द्वारा जो सहयोग रहा वह बधाई के पात्र हैं।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व साथ में मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह मंत्री उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी रहे। अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर में एक बार फिर कायम किया गया रिकॉर्ड 10,000 वालंटियर रॉकी सहयोग से स्वयंसेवक संघ के कुछ कार्यकर्ताओं के सहयोग से राम की पैड़ी दीपों से सजा कर जगमगाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में राम की पैड़ी पर दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड में अपना एक बार फिर नाम दर्ज कराया दीप प्रज्वलन के बाद राम की पैड़ी पर लेजर लाइट ओं से रामायण का भी प्रसंग दिखाया गया। तीसरे दीपोत्सव में चार लाख से अधिक दीपों को जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

वहीं इस बार चौथे दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय ने फिर  अपना रिकार्ड तोड़ा अयोध्या दीपोत्सव के नाम ये चौथा रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी के मंच से कहा के पांचवे दीप उत्सव कार्यक्रम में 7 लाख से अधिक दिए जलाने का फिर एक बार रिकॉर्ड अयोध्या कायम करेगी।

इनपुट: विनोद तिवारी

Related posts

समाजवादी पार्टी का हो रहा शंखनाद,लहरायेंगे सपा का परचम-सपा एमएलसी आनन्द भदौरिया का बयान ।

Desk
3 years ago

राज्यसभा चुनाव नतीजे हुए घोषित, देखें यूपी से कौन जा रहा है उच्च सदन!

Rupesh Rawat
8 years ago

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दी आंदोलन की धमकी !

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version