आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन से कम नहीं है। प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा किये गए कड़े प्रयासों के बाद आज उत्तर प्रदेश पूरे भारत के राज्यों में स्थित मंडियों में सबसे ज्यादा ई-ट्रेडिंग सुविधा शुरू करने वाला राज्य बन गया है।

200 मंडियों में शुरू करने का है इरादा :

  • देश भर में स्थित 200 मंडियों में ई-ट्रेडिंग सुविधा को सरकार ने शुरू करने का निश्चय किया है।
  • सबसे अच्छी बात है कि इसमें सबसे ज्यादा 66 मंडियां उत्तर प्रदेश की है।
  • बीते दिन सीतापुर में 60वीं मंडी में ई-ट्रेडिंग की सुविधा को कारागार राज्य मंत्री राजपाल राजवंशी ने शुरू किया।
  • इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष राजशेखर, डीएम अमृत त्रिपाठी, विधायक अनूप गुप्ता सहित कई व्यापारी व किसान मौजूद रहे।
  • अध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अनाज, फल, सब्जियों आदि का ई-ऑक्शन भी हो सकेगा।
  • इस मंडी में 8 कंप्यूटर, 10 कर्मचारी, 1 ई- ऑक्शन हॉल व कंप्यूटराइस्ड वजन तौलने की मशीन भी लगाई गयी है।
  • इस तरह कोई भी व्यापारी घर बैठे ही मंडी का भाव जान सकता है।
  • व्यापार में पारदर्शिता आने से किसानों व व्यापारियों का शोषण भी नही होगा।
  • बिचौलियों के सम्पर्क में आये बिना किसान सही कीमत पर मंडी में अपना माल बेच सकेंगे।

यह भी पढ़े : हाई कोर्ट से यूपी सरकार को एक और ‘बड़ा झटका’, कमलेश से हटा ‘रासुका’!

भारत के इन राज्यों में है ई-ट्रेडिंग सुविधा :

  • उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में 60 मंडियों में ई-ट्रेडिंग सुविधा शुरू हो गयी है।
  • जल्द ही शेष 6 मंडियों में भी यह शुरू करने की योजना प्रस्तावित है।
  • भाजपा शासित राज्य गुजरात की 40 मंडियों में ई-ट्रेडिंग सुविधा शुरू है।
  • इसके अलावा तेलंगाना में 39 जिलों की मंडियों में यह सुविधा है।
  • राजस्थान में 11 जिलों की मंडियों में में यह सुविधा दी गयी है।
  • मध्य प्रदेश के 20 मंडियों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
  • हरियाणा के 36 मंडियों में यह सुविधा शुरू है।
  • साथ ही झारखण्ड में 8, हिमाचल प्रदेश में 7, छत्तीसगढ़ में 5 और आन्ध्रप्रदेश के 12 मंडियों में यह सुविधा है।

यह भी पढ़े : इस दिन कौमी एकता दल बनेगा समाजवादी !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें