उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी महासंग्राम के चलते राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए लाख तरीके के जतन करके भीड़ इकठ्ठा कर रही हैं।

  • कुछ पार्टियों पर भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को पैसे बांटने का आरोप लग चुका है।
  • लेकिन ताजा मामला ललितपुर जिले में प्रकाश में आया है।
  • यहां जिला प्रशासन ने भाजपा की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों में तेल डलवाने के दी जाने वाली सैकड़ों पर्चियां बरामद की हैं।
  • इसके बाद से भाजपा के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।

जिला प्रशासन कर रहा कार्रवाई

  • बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शुक्रवार को यहां चुनावी रैली थी।
  • रैली में भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी।
  • यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट ने महरौनी के सिंघई पेट्रोल पम्प से सुबह भारतीय जनता पार्टी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए आने वाले लोगों को तेल भरवाने के लिए बांटी जाने वाली करीब 200 से अधिक पर्चियां बरामद की हैं।
  • इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन के मुताबिक यह पर्चियां बीजेपी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए वाहन स्वामियों को डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए दी गईं थीं।
  • थोक के भाव में बांटी गई पर्चियां जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें