उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर दिल्ली से देहरादून में जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करायी जा रही है।

Emergency Landing
Emergency Landing at Amausi Airport

राजधानी के अस्पतालों को अलर्ट जारी:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर 45 यात्रियों को ले जा रहे एक जेट एयरवेज के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी जा रही है।
  • यह विमान दिल्ली से देहरादून के लिए निकला था।
  • किसी समस्या के कारण लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी जा रही है।
  • विमान के पायलट ने अमौसी एटीसी से फुल इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की।
  • राजधानी लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया।
  • इमरजेंसी लैंडिंग का कारण ईंधन की कमी बताया जा रहा है, हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
  • किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका के तहत प्रशासन ने 8 एम्बुलेंस को अमौसी एअरपोर्ट भेजा है।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई:

  • दिल्ली से देहरादून जा रहे विमान की लखनऊ में फुल इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गयी है।
  • जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 2828 के सभी 45 यात्री सुरक्षित।
  • विमान को टैक्सी वे में पहुँचाया गया।

ईंधन की कमी के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिंग:

सूबे की राजधानी लखनऊ में जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी, उसमें ईंधन की कमी हो जाने के कारण उसे नजदीकी एअरपोर्ट लखनऊ में उतारा गया था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें