बसपा नेता समेत 3 के विरूद्ध दर्ज हुआ गैंग रेप का मुकदमा

एक बार फिर सदर थाना में प्राथमिक सुचना देने के बाद भी मुकदमा न लिखने का मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला के द्वारा एक बसपा नेता के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। अधिक मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना सदर में बसपा नेता उमेश सेंथिया सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी पहले से मुकदमा दर्ज है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी तीन साल पहले सदर क्षेत्र में हुई थी। महिला ने राहुल, रामसेवक और उसके भाई उमेश सेंथिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

  • इसमें कहा गया है कि उसके ससुर की हत्या कर दी गई थी।
  • इसमें उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।
  • आरोपी उस पर पहले से बुरी नजर रखते थे।
  • 14 दिसंबर, 2018 को घर के लोग पंचायत कर रहे थे।
  • इस दौरान तीनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
  • पीड़ित महिला ने अपने घरवालों को बताया।
  • इस पर 23 दिसंबर, 2018 को मलपुरा क्षेत्र में परिवार के लोगों ने पंचायत में यह बात रखी।
  • मगर, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
  • मुकदमे में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं।

एसपी सिटी के आदेश पर दर्ज किया गया मुकदमा

महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में एसपी सिटी को जांच के आदेश किए गए। तब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया। उमेश सेंथिया विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।वही अधिकारियो से इस विषय पर जानकारी ली गई तो इंस्पेक्टर थाना सदर का कहना है कि महिला के ससुर दो महीने पहले एक पार्क के पास पड़े मिले थे।

  • उनकी मौत हो गई थी।
  • मामले में महिला के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
  • अब महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
  • दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है।
  • इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
  • Uttar Pradesh  Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
  • यूट्यूब चैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें