राजधानी के आलमबाग इलाके से एक 16 साल की नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपी लड़की को उन्नाव जिले ले गए यहां लड़की को डरा-धमकाकर जंगलों में रखा गया। जंगलों में कई दरिंदों ने करीब एक माह तक बारी-बारी से गैंग रेप (gang rape) किया।

  • इधर लड़की के पिता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
  • साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
  • इस घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
  • इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा वर्दीधारी, हुई धुनाई!

क्या है पूरा मामला

  • थाना प्रभारी आलमबाग आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र में असम की 16 साल की लड़की अपने परिवार वालों के साथ रहती है।
  • लड़की का परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है।
  • पिछले अप्रैल माह में उनकी लड़की सुबह कूड़ा बीनने गई थी इसके बाद घर वापस नहीं आई।
  • उन्होंने काफी तलाश की पर वह नहीं मिली।
  • इसके बाद पीड़िता के पिता ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • पुलिस ने मामले की पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
  • बड़ी मुश्किल से पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र के जरिये लड़की को उन्नाव के जंगल से बरामद कर लिया।
  • इस दौरान लड़की ने को पुलिस के सामने बयान दिए वह काफी चौंकाने वाले थे।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

एक माह तक जंगल में रखा

  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कूड़ा बीनने गई थी।
  • तभी एक अंजान व्यक्ति आया उसने कहा कि इतनी धूप है लो ठंडा पी लो।
  • पीड़िता ने ठंडा पी लिया इसके बाद उसे पता नहीं क्या हुआ।
  • जब उसे होश आया तो वह जंगल में थी।
  • उसने चीखने के लिए मुंह खोला तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
  • पीड़िता का आरोप है कि दो आरोपियों ने उसे जंगल में एक माह तक कैद करके रखा।
  • इस दौरान आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप (gang rape) किया।

ये भी पढ़ें- विधान सभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह कर प्रयास

बेचने की फ़िराक में थे आरोपी

  • थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और अंकित त्रिपाठी को लगाया गया था।
  • दोनों दरोगाओं ने उन्नाव के रहने वाले मुख्य (gang rape) आरोपी रामू रावत पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
  • इसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 117/17 u/s 363/ 366/376(D) IPC 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है।
  • आरोपी का एक साथी पप्पू अभी फरार है इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
  • पूछताछ में पता चला कि (gang rape) आरोपी शातिर किस्म का है। यह अपने ठिकाने बदल-बदल के रहता है।
  • रामू पर आरोप है कि वह पीड़िता को बेचने की फ़िराक में था।
  • आरोपी कभी मिर्जापुर तो कभी मुंबई, दिल्ली, कानपुर सहित कई जगह रहता था।
  • अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पकड़ा गया आरोपी कहीं लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य तो नहीं है, फिलहाल यह जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें- महिला रसोइयां 76 बार कर चुकीं धरना-प्रदर्शन पर नहीं पूरी हुईं मांगें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें