गंगा के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से जहाँ कटरी के गावो में एलर्ट जारी कर दिया गया है वहीँ गंगा का पानी कटरी में घुसने लगा है।  साथ ही मकड़ी खेड़ा जैसे पाश इलाको में भी कटान के कारण गंगा का पानी घुस गया है।  यहाँ लोग बाढ़ जैसे हालात के चलते पलायन करने को मजबूर है| वहीँ प्रशासन ने इन लोगो की बिलकुल कोई सुध नहीं ली है।

गंगा क बढ़ते जल स्तर के कारण पानी अब घरों में घुस रहा है:

लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है।  गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा गया है।  वहीँ इस वजह से पाण्डु नदी व नहर का पानी भी ओवर फ्लो होकर बह रहा है।  इस लगातार बढ़ रहे जल स्तर से गंगा किनारे के कटरी व गाँवो में पानी पहुँच गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ गयी है।

उधर गंगा बैराज में सभी गेट न खोले जाने के कारण बैराज के पहले कटान शुरू हो चुका है।  जिस कारण से ख्योरा कटरी सिंह पुर बिठूर के कुछ इलाको समेत कानपुर शहर के नए पॉश इलाके मकड़ी खेड़ा कल्याण पुर इंद्रानगर में भी गंगा के बाढ़ का पानी पहुँच गया है।  मकड़ी खेड़ा का आलम तो यह है की यहाँ गंगा का पानी लोगो के घरो तक घुस गया है।  लोगो को कमर भर पानी में होकर अपने अपने घर जाना पड़ रहा है।  जहाँ कटरी के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिए वहीँ मकड़ी खेड़ा इलाके में तो लोग घरो में कैद दिखाई दिए।  लोग कमर तक पानी में होकर घरो तक जाने के लिए मजबूर थे। लोगो का कहना था की यहाँ गंगा में बढ़ रहे पानी के कारण कटान होने से पानी अब पूरे मकड़ी खेड़ा में घुस गया है और लगातार पानी बढ़ भी रहा है।  यहाँ पानी बिलकुल कम होने का नाम नहीं ले रहा।  यहाँ अभी तक कोई भी प्रशासन का अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा है।

यहाँ लोगो अपना अपना घर छोड़ कर पलायन करके अपने रिश्तेदारो और अन्य जगह पर रुकने के लिए मजबूर है। 

शामली: 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश जारी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें