एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए “नारी सुरक्षा सप्ताह” चलाकर कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वाहवाही लूटने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर पुलिस का ये “सुरक्षा कवच” खोखला दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर कई महिलाओं की बलात्कार और हत्या की घटनाएं प्रदेश में सामने आईं। वारदातों का ये सिलसिला लगातार जारी है। दरिंदे बेटियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। लेकिन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। महिलाओं की सुरक्षा हो भी कैसे जब पुलिसवाले ही बेटियों को छेड़ रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि गोमतीनगर थाने के सिपाही गौरव प्रताप की करतूत एक छात्रा ने जब एसएसपी के सामने उजागर की तो एसएसपी दीपक कुमार ने उसे निलंबित कर दिया।

सनसनीखेज वारदात से फिर थर्राई राजधानी

  • ताजा मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है।
  • यहां रहने वाली 14 वर्षीय प्रिया (नाम काल्पनिक) शनिवार शाम को अपने परिचित के साथ चाउमीन लेने के लिए निकली थी।
  • घरवालों के मुताबिक, प्रिया ब्लड कैंसर पीड़ित है।
  • प्रिया का आरोप है कि उसे बहाने से उसके प्रेमी ने बुलाया और एकांत में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
  • वह इज्जत बचाने के लिए दरिंदों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।
  • दरिंदों के चंगुल से छूटी प्रिया किसी तरह भागी और अपनी जान बचाई।
  • वह रास्ता भटक गई तो एक मददगार से रास्ता पूछा।
  • आरोप है कि मददगार युवक उसे अपने साथ ले गया और उसने भी रात के अंधेरे में अपना मुंह काला किया।
  • किसी तरह किशोरी बदहवास स्थित में अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।
  • ये सुनकर घरवालों के होश उड़ गए।
  • वह बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचे।
  • पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस संबंध में सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
  • पुलिस ने मिटटी का काम करने वाले बंथरा निवासी वीरेंद्र यादव को किशोरी की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया है।
  • इस आरोपी पर रात में मदद करने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप है।
  • किशोरी के प्रेमी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
  • क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़िता को हर संभव न्याय मिलेगा।


 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें