राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके स्थित पिकनिक स्पॉट के जंगल में एक किशोरी से गैंगरेप का मामला दो पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिको की मदद से खुला। पशु प्रेमी संस्था एमआरएसपी प्रदीप पात्रा और सबा खान ने बताया कि सोमवार को वह दोनों लोग मिल के तीन कोबरा को जंगल मे छोड़ने जा रहे थे कि रास्ते मे, ढेला चौराहा लखनऊ के पास हमारी गाड़ी के आगे चल रही मोटर साईकिल से एक लड़की चलती मोटरसाइकिल से कूद कर सड़क पर गिरी।

पहले आरोपी ने लड़की को बताया बहन

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=r7UWbdAu5e4&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/07/Untitled-1-copy-22.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

मोटरसाइकिल में 2 लड़के और यह लड़की थे, हमने अपनी। गाड़ी को किनारे रोका, सबा तुरन्त लड़की के पास गई, तब तक वो दोनों लड़के भी आ गये और लड़की को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की खड़ी नही हो पा रही थी। इस पर मैंने पास के दुकान से कुर्सी मंगवा कर लड़की को बैठने को कहा। इस बीच कुछ लोग एकत्र हो गईं। इस बीच एक लड़के ने कहा कि ये मेरी बहन है, इसकी तबियत खराब है, घर ले कर जा रहे हैं।

लड़की ने बताया तो खुला पूरा मामला

इस लड़के की हरकत से सबा को कुछ शक हुआ तो उसने लड़की से पूछा तो क्या ये तुम्हारे भाई हैं तो लड़की ने बताया कि इन दोनों में मेरे साथ गलत काम किया, जिसका वीडियो बनाया है। अब पता नहीं कहा ले जा रहे हैं, इनके मोबाइल में मेरी रेप की वीडियो भी है। बस तुरन्त मैं ने दोनों का मोबाइल को जब्त किया। एक लड़का वहा से भाग निकला, एक को मैने पकड़ रखा, लड़की सबा के पास थी।

पात्रा ने 100 नंबर पर पर किया कॉल

पात्रा ने 100 को कॉल किया, जब तक पुलिस आती, भागे हुए लड़को को भी 2 km दूर तक पीछा कर पकड़ा गया। पब्लिक में दोनों को जम कर तोड़ा, इस बीच कुछ लोग लड़की का वीडिय बनाने का प्रयास किया, तो सबा और मैंने व दौड़ा कर पकड़ने वाले फिरोज खानऔर झखिर खान ने उनके मोबाइल छीन कर वीडियो को डिलीट किया। और कहा कि कोई लड़की का वीडियो न बनाये। पुलिस ने दोनों लड़को को अपने कब्जे में लिया।

घटना के बाद से बेटी बचाओ अभियान की कर दी शुरुआत

पशु प्रेमियों ने बताया कि लड़की को हम गाड़ी में बैठाकर थाना ठाकुरगंज ले गए। यहां कुछ मीडिया कर्मी भी आ गये। थाने से फिर लड़की के साथ रेप स्थल कुकरैल पिकनिक स्पॉट गए। ठाकुरगंज थाना के प्रभारी अधिकारी दिनेश दुबे दल बल के साथ तथा पिकनिक स्पॉट चौकी इंचार्ज तथा जानकीपुरम के सीओ सहित पुलिस टीम साथ थी, लेकिन वहां पर जाने के बाद बदहाल लड़की जंगल मे सही जगह बता न सकी।

अंत मे CO के निर्देश पर मुकदमा FIR खुर्रम नगर थाना में लिखने को तथा लड़की का मेडिकल के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही मुझे और सबा को धन्यवाद भी दिया कि हमने पुलिस का सहयोग किया वरना लड़की या तो बर्बाद हो जाती या इसकी हत्या कर दी जाती। इसके बाद CO तथा हम सब वहा से वापस लौट आये, अब लड़की पुलिस के सुपुर्द थी। आज से MRSP ने अपने मिशन में, बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है, और ऐसे मामलों में MRSP टीम के वकील शोयब अहमद में भी एलान किया कि ऐसे मासूम बच्चों/लड़कियो का मुकदमा फ्री में लड़ेंगे।

काम के बहाने ले गए जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म

एएसपी ट्रांस गोमती हरेन्द्र कुमार के मुताबिक, इंजिनियरिंग कॉलेज इलाके में किशोरी अपने परिवारीजनों के साथ रहकर मजदूरी का काम करती है। घरवालों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह माता-पिता के साथ मजदूरी करके जीवन यापन करती है। कुछ दिनों से वह दोनों आरोपितों के साथ एक मकान में मजदूरी कर रही थी। रविवार को वहां काम खत्म हो गया था। आरोपितों ने सोमवार सुबह किशोरी को झांसा दिया कि एक निमार्णाधीन इमारत में काम दिलवा देंगे। दोनों आरोपित किशोरी को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद पिकनिक स्पॉट की जंगल की ओर ले जाने लगे, जिसपर किशोरी ने उनसे कारण पूछा तो दोनों ने कहा थोड़ा घूम लिया जाए फिर काम के लिए चलते थे। जंगल के अंदर जाकर दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, विरोध पर उसकी पिटाई की और कपड़े भी फाड़ डाले।

रेप का वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

किशोरी के मुताबिक, दोनों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। दोनों आरोपितों ने गैंगरेप का मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। किशोरी ने बताया कि दोनों आरोपितों ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बावजूद किशोरी ने अपने परिवारीजनों को घटना बताने की बात कही तो आरोपित आग बबूला हो गए थे।

किशोरी की हत्या करने ले जा रहे थे घैला पुल

किशोरी के मुताबिक दोनों आरोपित आपस में बात कर रहे थे कि उसे रास्ते से हटा दिया जाए। किशोरी का कहना है कि उसकी हत्या के इरादे से ही घैला पुल के पास ले जाया जा रहा था। जान को खतरा देख किशोरी बाइक से कूद गई और शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपित युवकों को पकड़ लिया। घटना की सूचना के बाद ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। ठाकुरगंज पुलिस आरोपितों के पकड़ने के बाद आलाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद इंदिरानगर पुलिस को भी पूरी घटना बताई गई।

पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदिरानगर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया। किशोरी को महिला पुलिस की मदद से मेडिकल के अस्पताल ले जाया गया। इंदिरानगर पुलिस किशोरी के परिवारीजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी भोला चंद्राकर व सीतापुर के सिधौली कस्बा निवासी कुशमेश कनौजिया हैं। दोनों आरोपित यहां जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित छुइयापुरवा में किराए से रहते हैं।

सूझबूझ के चलते बाइक से कूदकर बचाई जान

संस्कृति हत्याकांड का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी है और बदमाश एक और हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर चुनौती देने वाले थे, लेकिन किशोरी की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। किशोरी के मुताबिक घटना के बाद बदमाश उसे बाइक पर बीच में बैठाकर मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित घैला पुल की ओर ले जा रहे थे, घैला पुल के पास किशोरी बाइक से कूद गई और वहां से भाग निकली। गौरतलब है कि इसी घैला पुल के पास संस्कृति की हत्याकर उसके शव को ठिकाने लगाया गया था।

ये भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति करने से मना करने पर पति ने पत्नी को सिर के बाल काटकर कर दिया गंजा

ये भी पढ़ें- किशोरी से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, हत्या करने ले जा रहे थे कूदकर बचाई जान

ये भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कैंट में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को पुलिस ने पीटा फिर लॉकअप में डाला

ये भी पढ़ें- एसएसपी दीपक कुमार ने 11 थाना प्रभारी और 34 उप निरीक्षकों के किये तबादले

ये भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट जंगल में किशोरी से गैंगरेप: पशु प्रेमियों की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें