उत्तर प्रदेश में हो रही ताबड़तोड़ गैंगरेप (gangrape) की वारदातों ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। पिछले 24 घंटे में लगभग आधा दर्जन गैंगरेप की वारदातें हुईं।

  • इनमें ग्रेटर नोएडा के जेवर में गैंगरेप (gangrape) के विरोध में एक युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात ने देश को हिला कर रख दिया।
  • पुलिस इस मामले में आरोपियों के करीब नहीं पहुंच पाई थी कि इलाहाबाद के घूरपुर थाने क्षेत्र में जसरा ब्लॉक के पास दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को घर से उठाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
  • इस (gangrape) की सनसनीखेज घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है।
  • ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
  • घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने (gangrape) की पड़ताल शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

ये भी पढ़ें- जेवर थाने में दर्ज हुई 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

फिरोजाबाद में किशोरी की रेप के बाद हत्या

  • वहीं यूपी के फिरोजाबाद जिले के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।
  • इतना ही नहीं दरिंदे ने किशोरी से हैवानियत करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • घटना से परिजनों में आक्रोश है।
  • पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- विवाहिता को छत से फेंका तो हाथ-पांव टूटे

भाजपा सरकार में ध्वस्त हो गई यूपी की कानून-व्यवस्था

  • यूपी की पूर्ण बहुमत से सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद भाजपा ने कानून-व्यवस्था सही करने का वादा किया था।
  • लेकिन यूपी में बढ़ रहे अपराधों ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है।
  • डीजीपी सुलखान सिंह ने भी अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा का दावा किया था लेकिन वह सब फेल नजर आ रहा है।
  • शायद इसी वजह से यूपी में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रहीं हैं।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें- हाईवे पर अपराध सर चढ़ कर बोला

24 घंटे में हुईं कई बड़ी वारदातें

  • गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक निजी वैन में सवार बदमाशों ने 4 बेटियों से गैंगरेप (gangrape) कर लूट की घटना को अंजाम दिया। छेड़छाड़ होते देख जब उनके साथ एक युवक ने बचाने की कोशिश और इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी
  • मुजफ्फरनगर में दरिंदों ने दो युवतियों के साथ बाद गैंगरेप (gangrape) की घटना को अंजाम दे दिया।
  • झांसी में एक हाईस्कूल की छात्रा से चार युवकों ने गैंगरेप (gangrape) की घटना को अंजाम दिया।
  • बाराबंकी में एक नाबालिग लड़की को मारपीट के दौरान दबंगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।
  • बदायूं में एक किशोरी से दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया।
  • फिरोजाबाद में एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई।
  • इलाहाबाद में एक किशोरी को घर से अगवा कर गैंगरेप (gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- अपहरण करने वाली रिवॉल्वर रानी ने जीती प्यार की जंग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें