जनपद गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के कोदई गांव में गुरूवार की शाम खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर फट गया, जिसमें तीन मासूम समेत छः लोग झुलस गए। सिलेण्डर में आग लगने का कारण गैस पाईप का फटा होना बताया जा रहा है। घटना में सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। झुलसे हुए सभी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी जगवंती देवी (30) गुरूवार की शाम खाना बनाने के लिए किचन में गई। जहां उसने खाना बनाने के लिए गैस सिलेंण्डर जलाई। बताया जा रहा है कि रेगुलेटर की पाईप फटा हुआ था। जैसे ही गैस जलाया सिलेण्डर ने आग का रूप ले लिया। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन आग तेज होने कारण कुछ ही मिनटों में गैस सिलेण्डर फट गया। जिसके जद में आने से एक चार माह का बच्चा, 6 वर्षीय अनिता, 3 वर्षीया परी, पुष्पा 25 वर्ष, सम्पत 33, जगवंती देवी 30 झुलस गयी। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर झुलसे हुए लोगों को गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सभी लोग 90 प्रतिशत झुलसे है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट किया गया है। सभी की हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

108 एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल

सिलेण्डर फट जाने के कारण एक ही परिवार के छः लोग झुलस गए है। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर झुलसे हुए लोगों को गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सभी लोग 90 प्रतिशत झुलसे है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट किया गया है। सभी झुलसे हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

तीन मासूम समेत छः लोग झुलसे

खाना बनाते समय हुए हादसे में एक ही परिवार के छः लोग झुलस गए हैं जिसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। खाना बनाते समय हुए इस भीषण हादसे में सभी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की जद में आने से एक चार माह का बच्चा, 6 वर्षीय अनिता, 3 वर्षीया परी, पुष्पा 25 वर्ष, सम्पत 33, जगवंती देवी 30 झुलस गयी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें