लखनऊ। भले ही योगी सरकार अपने मंत्रियों को कंट्रोल में किये हो लेकिन उनकी पत्नियां अपनी हेकड़ी से बाज नहीं आ रही हैं। ये हम नहीं बल्कि राजधानी के गौताम्पल्ली थाने में घटी एक घटना में ये मामला प्रकाश में आया है। (Gautampalli Police)
  • यहां एक सरकारी आवास में रहने वाले राज्य मंत्री की पत्नी ने बिना किसी तहरीर के कम्पनी के RO रिपेयर करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करवा दिया।
  • पीड़ित दो दिन से भूखे-प्यासे थाने में बैठे हैं, लेकिन सत्ता के भय के चलते पुलिस बेगुनाहों को छोड़ भी नहीं पा रही है।
  • पीड़ितों का परिवार भी सदमे में है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही थी।
  • पीड़ितों की हिरासत का पता चलते ही uttarpradesh.org ने खबर को प्रमुखता से ” राज्यमंत्री की पत्नी ने RO रिपेयर करने वाले दो कर्मचारियों को कराया गिरफ्तार” नामक शीर्षक से प्रकाशित कर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
  • हमारी खबर का संज्ञान लेते ही अधिकारियों ने दोनों बेगुनाह युवकों को थाने से छोड़ा।
  • पुलिस की कस्टडी से छूटने के बाद दोनों पीड़ितों ने हमारी टीम को धन्यवाद कहा है।

क्या है पूरा घटनाक्रम? (Gautampalli Police)

  • पीड़ित प्रभात शुक्ला ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सूरज शुक्ला के साथ RO रिपेयर करने का काम करता है।
  • पिछले एक नवंबर को प्रभात के मोबाईल पर निखिल नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया।
  • निखिल ने कहा कि गौतमपल्ली में कुछ आरओ ख़राब हैं उन्हें जाकर रिपेयर कर दीजिये।
  • फोन पर बात करने के बाद प्रभात अपने चचेरे भाई के साथ गौतमपल्ली पहुंचा।
  • यहां दोनों कर्मचारी बताये गए पते 11 माल एवेन्यू पहुंचे।
  • राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह का है। यहां उनकी पत्नी और घर के अन्य कर्मचारी थे।
  • पीड़ितों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे वह आवास पर पहुंचे और यहां लगे दो आरओ को उन्होंने चेक किया।
  • बाहर के आरओ में फ़िल्टर ख़राब था और अंदर वाले में स्विच फुंका था।
  • इसके बाद प्रभात ने निखिल को फोन करके बताया कि दोनों की रिपेयरिंग में 5-6 हजार रुपये लगेगा।
  • इस पर निखिल ने कहा कि सही कर दो।
  • लेकिन पीड़ितों के पास पैसे मौजूद ना होने के चलते उन्होंने ये समस्या निखिल को बताई।
  • राज्यमंत्री की पत्नी से पैसे मांगने की हिम्मत नहीं पड़ी।

एक घंटे में सही करने की चेतावनी

  • जब उन्होंने इस बारे में राज्यमंत्री की पत्नी को बताया कि इसे सही करने में करीब 4 से 6 घंटे का वक्त लगेगा।
  • इस पर उन्होंने कहा कि एक घंटे के भीतर सही हो जाना चाहिए।
  • डरे हुए कर्मचारियों ने फिर निखिल को फोन किया और पूरी बात बताई।
  • तो निखिल ने जवाहर भवन बुलाया और 5 हजार रूपये नगद सामान खरीदने के लिए दे दिए।
  • पीड़ित सामान लेकर आये और उन्होंने फ़िल्टर और स्विच सही कर दिए।
  • आरओ सही करने के बाद दोनों कर्मचारी घर चले गए।

बहाने से दोबारा बुलाकर पुलिस से करवाया गिरफ्तार

  • दो नवंबर को उनके पास सुबह फिर फोन आया कि मैडम आरओ के बारे में कुछ जानना चाहती हैं।
  • इसलिए उन्होंने ने आप लोगों को बुलाया है।
  • इस बात पर दोनों चचेरे भाई सुबह 9:30 बजे फिर पहुंच गए।
  • कर्मचारी दोनों को लेकर अंदर गया।
  • इस दौरान मंत्री की पत्नी ने कहा कि इसमें आप लोगों ने क्या बदला है दिखाइए।
  • इस पर कर्मचारियों ने आरओ खोले और पुर्जे दिखाए।
  • इस पर एक पुर्जे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 2015 की लिखी थी।
  • इस पर मंत्री की पत्नी ने कहा कि पुराना पुर्जा क्यों डाला।
  • पीड़ित ने समझाया कि मैंम जल्दी में सामान नहीं मिल पाया और रात हो गयी थी।
  • इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • वैसे पुर्जे की गारंटी नहीं होती है लेकिन मैं 6 महीने की गारंटी देता हूं कि ये ख़राब नहीं होगा।
  • मैडम नहीं मानी तो पीड़ितों ने किसी तरह कई जगह ढूंढने के बाद नया सामान लाकर 2017 की डेट का लगा दिया।
  • इसके बाद मैडम ने कहा बाहर जाकर बैठो।
  • लेकिन पीड़ितों को घर नहीं जाने दिया।
  • दो तारीख की देर शाम राज्यमंत्री की पत्नी ने गौतमपल्ली थाने को फोन करके पुलिस बुलाई।
  • कर्मचारियों को बिना एप्लिकेशन के गिरफ्तार करवा दिया। (Gautampalli Police)
  • पीड़ित दो दिन से पुलिस की हिरासत में हैं लेकिन सत्ता के भय के आगे पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
  • वहीं गिड़गिड़ाने के बाद भी सीधे-साधे कर्मचारियों के लिए घमंडी महिला के दिल में रहम तक नहीं आया।
  • दोनों कर्मचारी कई घंटे पुलिस की कस्डडी में रहे इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें