उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति को महिला से गैंगरेप और उसी महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में बीते मंगलवार को लखनऊ हाई कोर्ट की पाक्सो अदालत ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद गायत्री प्रजापति बुधवार 26 अप्रैल को जेल से  हो गए थे।

गायत्री प्रजापति को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया:

  • बीते मंगलवार को सपा नेता गायत्री प्रजापति को लखनऊ की पाक्सो अदालत ने जमानत दे दी थी।
  • कोर्ट गायत्री प्रजापति की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
  • जिसके बाद पाक्सो अदालत के विशेष जज ने गायत्री प्रजापति को बेल दे दी।
  • जिसके बाद बुधवार को गायत्री प्रजापति जेल से रिहा हो गए थे।
  • वहीँ जमानत मिलने के बाद भी गायत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
  • गायत्री प्रजापति पर तीन अन्य मामलों में यूपी पुलिस को रिमांड मिल गयी है।
  • सपा नेता पर पीड़ित पक्ष को डराये-धमकाये जाने का भी मामला चल रहा है,
  • जिसमें जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी।
  • जिसके चलते गायत्री प्रजापति को दो मामलों में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
  • वहीँ एक अन्य मामले में सुनवाई बुधवार को दोपहर 3 बजे से होगी।

सक्षम अदालत जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस:

  • वहीँ गायत्री प्रजापति की जमानत को कैंसिल करने की अर्जी को लेकर यूपी पुलिस सक्षम अदालत जाएगी।
  • साथ ही यूपी पुलिस गायत्री प्रजापति को जमानत मिलने के तथ्यों की भी जांच कराएगी।
  • वहीँ मामले की निगरानी अब यूपी पुलिस के बड़े अफसरों ने शुरू कर दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें