उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने इस साल अपने 25 साल पूरे किये हैं, जिस सन्दर्भ में पार्टी द्वारा रजत जयंती समारोह मना रही है।

रजत जयंती समारोह की जिम्मेदारी गायत्री को:

  • 2016 में समाजवादी पार्टी को 25 साल पूरे हुए हैं।
  • जिसके तहत पार्टी रजत जयंती समारोह को मना रही है।
  • वहीँ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह द्वारा रजत जयंती समारोह की जिम्मेदारी गायत्री प्रजापति को दी गयी है।

प्रदेशवासियों को आमंत्रित करता हूँ:

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति को रजत जयंती समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
  • जिसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए गायत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को समारोह में आमत्रित किया।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, 5 नवम्बर के कार्यक्रम के लिए कार्यालय में बैठक हुई है।
  • गायत्री प्रजापति ने आगे जानकारी दी कि, देशभर के नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है।

अमर सिंह भी शामिल होंगे रजत जयंती समारोह में:

  • गायत्री प्रजापति ने आगे कहा कि, अमर सिंह को भी शामिल किया गया है।
  • क्यों शामिल किया गया के सवाल पर गायत्रीने कहा कि, नेताजी में सब समाहित हैं।
  • वहीँ पार्टी के घमासान पर भी गायत्री ने बयान दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पार्टी में अब सब कुछ ठीक हो गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें