[nextpage title=”gayatri prajapati” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच यूपी चुनाव के तहत गठबंधन हो चुका है, हालाँकि गठबंधन की शर्तों में रायबरेली जो कि, कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। रायबरेली में सीटों को लेकर अभी भी कांग्रेस और सपा के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है। वहीँ गायत्री प्रजापति के ट्विटर अकाउंट से रविवार की शाम को एक ट्वीट किया गया है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि, ये गठबंधन खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।]

अगले पेज पर देखें समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति का ट्वीट:

[/nextpage]

[nextpage title=”gayatri prajapati2″ ]

अखिलेश यादव का आशीर्वाद साथ है:

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति ने रविवार की शाम को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया।
  • इस ट्वीट में एक फोटो भी था, साथ ही लिखा था कि, अमेठी विधानसभा में लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है।
  • इसी में आगे लिखा गया है कि, अखिलेश यादव सर का आशीर्वाद साथ है।

रायबरेली की सीटों पर बना है विवाद:

  • गौरतलब है कि, गायत्री प्रजापति रायबरेली की अमेठी सीट से सपा के प्रत्याशी हैं।
  • जबकि रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जिसे लेकर अभी भी गठबंधन पर पेंच फंसा हुआ है।
  • ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा में जाकर प्रचार अभियान कर रहे हैं।
  • जिससे कांग्रेस को ऐतराज हो सकता है, साथ ही बात अत्याधिक फंसने पर गठबंधन टूट भी सकता है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें