• शुक्रवार शाम कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री ने अमेठी के जामा मस्जिद शुक्रवार को इफ्तार पार्टी दी, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र अलावा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
  • इसके साथ-साथ जिले के अन्य सम्मानित सदस्यों और अमेठी के डीएम और एसपी भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और इफ्तारी की।
  • वहीं इफ्तार पार्टी के बाद गायत्री प्रसाद ने कांग्रेस और उसके रणनीतिकार प्रशान्त किशोर पर जोरदार हमला बोला।
  • गायत्री ने पीके की टीम के अमेठी आने पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी के चुनाव में चाहे पीके आएं या डीके इससे अमेठी के चुनावों में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
  • मालूम हो कि आफ्तारी के बाद इस आयोजन में शामिल सभी लोगों ने नमाज अदा की।
  • इसके बाद इफ्तार पार्टी समाप्त होने पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में अमन और चैन है।
  • वहीं जब पत्रकारों ने मंत्री से सवाल किया कि कांग्रेस चुनाव प्रबंधक पीके की टीम अमेठी आ रही है तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कही कि यहां चाहे पीके आएं या डीके इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
  • गायत्री प्रसाद ने कहा कि अभी तक इन्हीं लोगों ने जिलें के लोगों को ठगा है, इसलिए लोग अब सर्तक हो गए हैं, और लोग अब इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें