स्वर्णपदक विजेता रेसलर फोगट बहनें गीता-बबीता यूपी चुनाव के मद्देनजर मेरठ में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए महिला वोटरों को प्रेरित करने आएगी। इसके लिए मेरठ की तेज तर्रार डीएम बी चन्द्रकला ने दोनों बहनों को मेरठ आने के लिए नियंत्रण भेजा है। यूपी इलेक्शन के दौरान मेरठ जिला प्रशासन गीता-बबीता को मैस्कॉट के रूप में पेश करने की तैयारी में जुटा है।

जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने दी जानकारी!

  • मेरठ की जिलाधिकारी बी चन्द्रकला इसके लिए जिले में एक दंगल का आयोजन कराने के विचार में है।
  • जिसमें गीता बबीता को भी बुलाया जा रहा है।
  • सूचना है कि गीत-बबीता 22 जनवरी को मेरठ पहुंचेगी।
  • इस संबंध में बी चंद्रकला ने कहा कि फोगट बहने नारी सशक्तिकरण को दर्शाती है यहां दोनों के हिस्सा लेने से महिलाएं प्रेरित होगी।
  • इससे भारी संख्या में महिलाएं वोट करने के लिए बाहर निकलेंगी।
  • जानकारी हो कि गीता फोगट ने 2010 कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था।
  • वहीं बबीता फोगट ने सिल्वर मेडल जीता था।
  • जानकारी हो चुनाव आयोग भी अधिक से अधिक वोट डालने के लिए लोगों को तरह-तरह से समझा रहा है।
  • वहीं पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में इस बार महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
  • अगर महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर वोटिंग में हिस्सा ले तो चुनाव के नतीजे भी बदल सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें