यूपी के गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीरनगर स्थित बाल संरक्षण किशोर गृह में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक कांस्टेबल की सर्विस रायफल से गोली चल गयी। जिसकी चपेट में आने से एक होमगार्ड की मौत हो गयी और एक स्वीपर बुरी तरह से घायल हो गया। (constable shot dead)
कानपुर: नियंत्रण में स्थिति लेकिन डीएम की दूसरी असफलता
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
- वहीं होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
- पुलिस इस पूरे मामले की गहना से पड़ताल करने में जुटी है।
वीडियो: मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, आगजनी-लाठीचार्ज और पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
ड्यूटी के दौरान हुई सनसनीखेज घटना
- जानकारी के मुताबिक, बाल संरक्षण किशोर गृह में कांस्टेबल संजय यादव ड्यूटी पर तैनात था।
- वो कुछ अन्य लोगों के साथ किशोर गृह के अन्दर बैठा हुआ था।
- उसी वक्त उसकी सरकारी रायफल से गोली चल गयी।
- गोली पास में बैठे एक होमगार्ड शिवमूर्ति और स्वीपर सुनील रावत को जा लगी।
मुहर्रम जुलूस के ताजिये में उतरा करंट, 20 झुलसे
- जिससे होमगार्ड शिवमूर्ति की तो मौके पर ही मौत हो गयी और सुनील बुरी तरह से घायल हो गया।
- किशोरगृह के कर्मचारी यादवेन्द्र ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हमलोग बाहर आये तो देखा कि दोनों खून से लथपथ पड़े हुये थे।
- वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि बाल संरक्षण गृह में एक कांस्टेबल की सर्विस रायफल से गोली चली है।
वीडियो: डासना देवी मंदिर में महिला ने की फायरिंग, महंत बोले कोई गलत बात नहीं
- जिसमें एक होमगार्ड की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।
- जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
- छानबीन चल रही है और जो भी मामला सामने आयेगा उस हिसाब से आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
- गोली चलने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- हो सकता है एक्सीडेंटल हो, इसमें हर चीज को ध्यान में रखते हुये पुलिस कार्रवाई कर रही है। (constable shot dead)