यूपी चुनाव की तैयारियों में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने विपक्षियों पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती है। प्रदेश में बसपा, सपा और बीजेपी की कार्यशैली से विपरीत कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीतिक से दूरी बनाए हुए हैं।

जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं :

  • गुलाम नबी आजाद ने कहा, कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती।
  • हम किसी को तोड़कर अपने फायदे की बात नहीं सोंचते।
  • लेकिन बजेपी और बसपा व अन्य पार्टियां दूसरों को तोड़कर, मारकर अपना फायदा कर रही है।
  • उन्होंने कहा, गुलाम नबी आजाद ने कहा, इस बार का चुनाव कई मायनों में अलग होगा।
  • आगामी चुनाव में जनादेश भी अलग होगा।

सपा परिवार में विखराव :

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने बलरामपुर में जनाक्रोश रैली को संबोधित किया।
  • इसमें उन्होंने सपा के विखराव पर आश्चर्य जताया।
  • उऩ्होंने कहा समाजवादी परिवार में जो विवाद चल रहा है, वह पॉलीटिकल ड्रामा नहीं है।
  • चुनाव के वक्त समाजवादी परिवार में इस तरह के विवाद की उम्मीद नहीं थी।
  • उन्होंने इशारा किया इससे सपा को बड़ा नुकसान होने वाला है।

यह भी पढ़ें – सपा कार्यालय में युवजन सभी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता!

पीएम पर साधा निशाना :

  • गुलाम नबी आजाद ने कहा, मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।
  • इस सरकार में मनरेगा मजदूरों का पलायन हो रहा है।
  • मोदी सरकार में ही एक साल के अंदर सबसे ज्यादा भारतीय जवान शहीद हुए है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें