राजधानी के गोमतीनगर स्थित ‘मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन’ के कार्यालय में लड़कियों के साथ अध्यक्ष (mgnrega president) द्वारा अश्लीलता किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां काम करने वाली एक युवती ने अध्यक्ष पर अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अध्यक्ष की इस हरकत से उसके साथ कई लड़कियों ने डर के मारे वहां नौकरी छोड़ दी है।

कई लड़कियों ने छोड़ी नौकरी

  • जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर के मिठाई वाला चौराहा के निकट यूको बैंक के पास 1/7 विश्वासखंड-1 में ‘मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन’ का प्रदेश कार्यालय है।
  • इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (mgnrega president) संजय राय बताये जा रहे हैं।
  • यहां बेरोजगारों को नौकरी देने का भी काम होता है।
  • यहां दूसरे जिलों के भी काम करते हैं।
  • पिछली 25 मई 2017 को कार्यालय में मीटिंग थी।
  • मीटिंग में कई जिलों के कार्यकर्ता भी आये थे।
  • दोपहर में लंच टाइम में संगठन के अध्यक्ष संजय राय ने कविता (नाम काल्पनिक) को अपने केबिन में बुलाया।
  • लेकिन होशियार कविता ने केबिन में जाने से पहले यह बात अपनी सहयोगी लड़कियों को बता दी थी।
  • कविता का आरोप है कि अध्यक्ष कई बार उसे अकेले केबिन में बुला चुका था लेकिन वह कभी गई नहीं।

ये भी पढ़ें- महिला रसोइयां 76 बार कर चुकीं धरना-प्रदर्शन पर नहीं पूरी हुईं मांगें!

  • वह किसी ना किसी को अपने साथ लेकर जाती थी।
  • आरोप है कि जब वह उस दिन केबिन में गई तो अध्यक्ष ने उसे पकड़कर खींच लिया।
  • इस दौरान अध्यक्ष ने उसके साथ अश्लीलता की तो वह चीख पड़ी।
  • तभी उसकी सहेलियां भी केबिन में पहुंच गईं।
  • सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अध्यक्ष बदनामी के डर से हाथ जोड़कर शिकायत ना करने की गुहार लगाने लगा।
  • इस बात से आहत करीब आधा दर्जन लड़कियों ने डर के मारे नौकरी छोड़ दी है।
  • लड़कियों का आरोप है कि अध्यक्ष (mgnrega president) वहां काम करने वाली लड़कियों का केबिन में बुलाकर शोषण करता है।

ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा वर्दीधारी, हुई धुनाई!

  • आरोप यह भी है कि एक महिला एचआर उसका इस काम में सहयोग करती है।
  • लड़कियों ने अध्यक्ष (mgnrega president) की शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि वह कहीं ना कहीं जॉब करना चाहती हैं।
  • अगर उन्होंने कम्प्लेन की तो उनका नाम हाइलाइट हो सकता है इसके बाद उन्हें घर से निकलने नहीं दिया जायेगा।
  • लड़कियों का कहना है कि कई लड़कियां इसकी शिकार हो चुकी हैं और उन्होंने नौकरी छोड़ दी है।
  • लड़कियों ने कहा कि यह अध्यक्ष संगठन की आड़ में जालसाजी भी करता है।
  • साथ ही नौकरी देने के नाम पर सदस्यता शुल्क वसूल करता है।
  • पीड़िताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
  • वहीं इस मामले में थाना प्रभारी गोमतीनगर ने बताया कि ऐसा मामला हमारे संज्ञान में नहीं है।
  • अगर थाने पर लिखित शिकायत आयेगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
  • वहीं जब संगठन के अध्यक्ष को कॉल की गई तो कॉल रिसीव ना होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

नौकरी देने के नाम पर वसूली

  • इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने संगठन के कार्यालय में फोन किया तो पड़ताल में पता चला कि यहां बेरोजगारों को नौकरी देने से पहले ही चूना लगाया जाता है।
  • कॉल रिसीव करने वाली गीता अरोड़ा नाम की महिला ने जानकारी दी कि यहां ऑफिसियल में टेलिकॉलर की नौकरी है और फील्डवर्क में ब्लाक प्रभारी, पंचायत प्रभारी, ब्लॉक सुपरवाइजर और पंचायत शिक्षिका के लिए भर्तियां की जाती हैं।
  • इनमें ब्लॉक प्रभारी के लिए 3000 रुपये सदस्यता शुल्क एवं 150 रुपये फार्म का शुल्क देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- विधान सभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह कर प्रयास

  • इसके बाद वेतन के रूप में 4500 रूपये के साथ भत्ता दिया जाता है।
  • पंचायत प्रभारी के लिए 2501 रुपये एवं 150 रुपये फार्म का शुल्क देना पड़ता है।
  • इसके बाद वेतन के रूप में 3500 रूपये के साथ भत्ता दिया जाता है।
  • ब्लॉक सुपरवाइजर (महिला) के लिए 2501 रुपये एवं 150 रुपये फार्म का शुल्क देना पड़ता है।
  • इसके बाद वेतन के रूप में 3500 रूपये के साथ भत्ता दिया जाता है।
  • वहीं पंचायत शिक्षिका के लिए 2001 रुपये एवं 150 रुपये फार्म का शुल्क देना पड़ता है।
  • इसके बाद वेतन के रूप में 2000 रूपये के साथ भत्ता दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- जेवर थाने में दर्ज हुई 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

  • साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता को योग्यता के आधार पर छूट भी दी जाती है।
  • वहीं टेलिकॉलर को 5 से 6 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन देने का दावा किया जाता है।
  • इसके लिए वाकायदा संगठन ने पम्पलेट भी छपवाकर बंटवाये हैं।
  • आरोप है कि अध्यक्ष ने इस संगठन का जाल पूरे प्रदेश में फैला है।
  • इसके जरिये बेरोजगारों को चूना लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अपहरण करने वाली रिवॉल्वर रानी ने जीती प्यार की जंग!

ये भी पढ़ें- विवाहिता को छत से फेंका तो हाथ-पांव टूटे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें