Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल में लटका मिला छात्र-छात्रा का शव, ऑनर किलिंग की आशंका

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला के ग्रेटर नोएडा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र और छात्रा का शव एक दूसरे के निकट ही स्कूल की कक्षा गए गेट में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे और मफलर के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मौके पर फिंगरप्रिंट दस्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी पड़ताल की इसके बाद दोनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने इसे ऑनर किलिंग बताते हुए हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। यहाँ तनेजा गांव में ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल है। स्कूल परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्र और छात्रा का शव कक्षा के गेट से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक अलग अलग स्कूल में पड़ते थे। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की हो लेकिन इसकी पड़ताल की जा रही है। लेकिन घटना स्थल पर दोनों की लाशें देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों की हत्या करके शव को लटकाया गया है। क्योंकि दोनों के शव जमीन से छू रहे थे। इतनी ऊंचाई पर कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है ये बात किसी के गले नहीं उतर रही है। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

वाराणसी और आजमगढ़ के दौरे पर आज सीएम योगी होंगे रवाना

Shivani Awasthi
6 years ago

दूल्हा व ससुर को नशे में झूमता देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Bharat Sharma
6 years ago

मैनपुरी में चौरासी गांव के पास हुई घटना,चलती कार में लगी आग

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version