भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सत्ता में आने पर महिला सुरक्षा का दावा किया। उन्होंने ताबड़तोड़ कई योजनाएं भी चलाई। प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव किया गया। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन के अलावा ‘वूमेन पावर लाइन 1090’, महिला हेल्पलाइन 181 भी काम कर रही है। बावजूद इसके महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश में नहीं हो पा रही है। शोहदे और बदमाश आए दिन महिलाओं और बेटियों की इज्जत को तार-तार कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के पुलिस के दावे फुस्स साबित हो रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]बीकेटी में शौच गई युवती से जबरन रेप[/penci_blockquote]
ताजा मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीकेटी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती (18) शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शौच के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के बाहर सुनसान में उसे पड़ोस में रहने वाले नरेश लोधी ने रोका और धमकाते हुए खेत में खींच ले गया। विरोध पर उसने पीटा और जान से मारने की धमकी देते मुंह दबा दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]आशियाना में शादी का झांसा देकर कई साल तक यौन शोषण [/penci_blockquote]
आशियाना क्षेत्र में एक शादीशुदा ठेकेदार युवती को शादी का झांसा देकर कई साल तक यौन शोषण करता रहा। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से अमेठी के कपरौली निवासी मो. जुनैद ठेकेदारी करता है। वह शादी शुदा और तीन बच्चों का पिता है। आरोप है कि उसने ठाकुरगंज की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर कई सालों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वह युवती को आशियाना स्थित एक मकान में रखकर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो गाली-गलौज कर उसे पीट दिया। युवती की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म[/penci_blockquote]
वहीं सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में भी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एसएसआई नईम खान के मुताबिक आशियाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार तीन माह से क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर उसने इंकार कर दिया। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ निरन्तर हो रही बलात्कार, निर्मम हत्याएं जैसी जघन्य घटनाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पिछले दिनों महिला सुरक्षा के लिए डीजीपी के निर्देश में अभियान चलाये गए। फिर भी अभियान का भी कोई असर लोगों पर नहीं दिख रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें