यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ (girls tampering video) और रेप की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने ‘नारी सुरक्षा बल’ का गठन किया है। इसके बावजूद मनचलों पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

  • ताजा मामला रामपुर जिले का है। यहां का एक वीडियो (girls tampering video) सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में बेखौफ मनचले सरेराह चलती लड़कियों के साथ अपमान जनक व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।
  • लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो (girls tampering video) वॉयरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें- महिला रसोइयां 76 बार कर चुकीं धरना-प्रदर्शन पर नहीं पूरी हुईं मांगें!

छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर किया वॉयरल

  • दरअसल मामला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का हैं।
  • गांव के कुछ मनचलों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।
  • बेखौफ मनचलों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा वर्दीधारी, हुई धुनाई!

  • पुलिस ने पीड़ितों के शिकायत करने का भी इंतजार नहीं किया और वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद पुलिस खुद ही वादी बनी और मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • बता दें कि एन्टी रोमियो स्क्वॉड का गठन करने के पीछे योगी सरकार का मक़सद मनचलों में खौफ पैदा करना था।
  • स्क्वॉड के गठन पर सरकार को आलोचना और पुलिस को दबंगई के आरोप झेलना पड़े।
  • कई बेगुनाह पीटे गए लेकिन इस वॉयरल वीडियो को देख कर लगता है कि एंटी रोमियो स्क्वॉड भी मनचलों के मन मे खौफ पैदा ना कर सका।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक रामपुर विपिन ताड़ा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर ली गई है।
  • पुलिस ने 14 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें- विधान सभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह कर प्रयास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें