गोला चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल ने भी थामा भाजपा का दामन

लखीमपुर रोड गोला पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में गोला चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने शिरकत की एवं उनके समक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के सहित भाजपा का दामन थाम लिया। याद कि भाजपा सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्रालय विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।

  • इतना ही नहीं गोला को करोड़ों रुपए की लागत दी गई
  • और गोला को चमकाने के लिए प्रयासरत मीनाक्षी अग्रवाल ने गोला को चमकाने का कार्य किया है।
  • अपने संबोधन में मीनाक्षी अग्रवाल जी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है।
हमारे 40 सैनिक के बदले 400 आतंकी मार गिराए यह कोई दूसरी कोई सरकार नहीं कर सकती: मीनाक्षी

जो किसान गरीब सैनिक कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। एवं विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है जितना काम पिछली सरकारों ने नहीं किया। उतना ही कार्य 5 वर्ष के कार्यकाल में किया गया। इस दौरान मौजूद भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला, भाजपा जिला प्रकोष्ठ विनोद वरुण अग्रवाल, कुलदीप बाजपेयी, सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी,  मनोज श्रीवास्तव, वर्तमान ग्राम प्रधान सोनू मिश्रा, कपरहा नीरज शुक्ला, बास गांव प्रधान उमेश गौतम, प्रधान विजय तिवारी, अनुराग मिश्रा, प्रधान विपिन सिंह, श्याम मोहन सिंह, सियाराम वर्मा, रत्नेश पांडे हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर दिया करारा जवाब: अजय मिश्र टेनी

इस अवसर पर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी जी ने अपने संबोधन में कहा भाजपा ने पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब दिया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है।

  • हमारे 40 सैनिक के बदले 400 आतंकी मार गिराए यह कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती है।
  • जब देश की बागडोर मजबूत नेता के हाथ में होगी।
  • तो देश नहीं झुकेगा और ना ही डरेगा एवं दुश्मन का डटकर मुकाबला करेगा।
  • इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
रिपोर्ट:- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें