जल्द ही लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस नए कलेवर में नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक इसकी बोगियों को बदलने की तैयारी है। गोमती एक्सप्रेस की पुरानी बोगियों को हटाकर उसकी जगह लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) तकनीक की बोगियां लगाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। उम्मीद है की इसका आवंटन भी अति शीघ्र ही हो जाएगा। इससे जहां गोमती एक्सप्रेस की गति बढ़ जाएगी। वहीं यात्रियों को आरामदायक सीटों के साथ मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ें : राजनाथ के जन्मदिन में पंकज सिंह होंगे मुख्यअतिथि!

बायो टायलेट की होगी सुविधा

  • सुपर फ़ास्ट ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अन्य गाड़ियों को पसंद नहीं करते हैं।
  • तेज गति वाली ये ट्रेन जहाँ यात्रियों को समय से पहुँचती हैं वहीं सुविधाओं से लैस हैं।
    इस समय गोमती एक्सप्रेस में जो रैक लगा हुआ है उसकी अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा स्वीकृत है।
  • साथ ही इसकी सेकेंड सीटिंग क्लास और एसी चेयरकार की सीटें आरामदायक नहीं हैं।
  • रेलवे इसकी जगह एलएचबी तकनीक वाली बोगियां लगाने की तैयारी कर रहा है।
  • एलएचबी बोगियां 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौडऩे में सक्षम होंगी।
  • रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में दो रैक के लिए सभी श्रेणियों की 54 बोगियां तैयार हो रही हैं।
  • इसमें 22-22 बोगियां दोनो दिशाओं की ट्रेनों में लगेंगी। जबकि शेष 10 बोगियों को रिजर्व रखा जाएगा।
  • नए रैक में गोमती एक्सप्रेस में पावर जनरेटर कार भी होगा।
  • जिससे एसी की कूलिंग बेहतर होगी और अन्य श्रेणी की बोगियों में ऊर्जा की आपूर्ति ठीक हो सकेगी।
  • नए रैक में बैठने के लिए बेहतर सीटें होंगी। जबकि यह बायो टायलेट सुविधा से लैस भी होंगे।
  • दीन दयालु कोच की तरह पीने के लिए आरओ का पानी भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें