उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की सत्ता सँभालते ही पूर्व की अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवरफ्रंट की जांच के आदेश दिये थे, इसके साथ ही योगी सरकार ने रिवरफ्रंट की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे, गौरतलब है कि, गोमती रिवरफ्रंट के अभिलेख गायब हो गए हैं, गौरतलब है कि, सिंचाई विभाग के कई इंजीनियर पर पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है।

करोड़ों के अभिलेख हुए गायब:

  • उत्तर प्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवरफ्रंट की सीबीआई जांच के आदेश योगी सरकार ने दे दिए थे।
  • इसके साथ ही रिवरफ्रंट को लेकर सिंचाई विभाग कई इंजीनियर पर FIR भी दर्ज हो चुकी है।
  • लेकिन इसी बीच गोमती रिवरफ्रंट के अभिलेख गायब होने की बात कही जा रही है।
  • गौरतलब है कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग से रिवरफ्रंट घोटालों से सम्बंधित करोड़ों के अभिलेख गायब हो गए हैं।

भ्रष्ट अफसरों को बचा रहे हैं सिंचाई विभाग के इंजीनियर?:

  • सिंचाई विभाग से करोड़ों के अभिलेख गायब हो गए हैं।
  • जिसके बाद ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि, सिंचाई विभाग के इंजीनियर भ्रष्ट अफसरों को बचा रहे हैं।
  • जिसके तहत साजिशन सिंचाई विभाग से रिवरफ्रंट घोटालों के अभिलेखों को गायब करने की बात कही जा रही है।
  • गौरतलब है कि, योगी सरकार शुरू से ही रिवरफ्रंट में हुए घोटाले को लेकर काफी सख्त रही है।

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने एक सफ्ताह में मांगी रिपोर्ट:

  • गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सिंचाई विभाग के करोड़ों के अभिलेख गायब हो गए हैं।
  • जिसके बाद सूबे के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मामले की रिपोर्ट मांगी है।
  • मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मामले की रिपोर्ट एक सफ्ताह में मांगी है।
  • रिपोर्ट के आने के बाद दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें