यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज इलाके में शौच को गई एक किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के साथ गई छोटी बहन ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। आरोपियों को दबोच लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई लगाई। फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई
- पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान ने गांव के बाहर नया घर बनाया है।
- रात किसान की पंद्रह वर्षीय बेटी छोटी बहन के साथ घर के बाहर बने शौचालय में शौच को गई थी।
- इसी बीच गांव के सोमपाल व बेनीराम वहां पहुंच गए।
- दोनों ने किसान की बड़ी बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया।
- अंधेरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।
- साथ गई छोटी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
- चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे।
- उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
- ग्रामीणों ने आरोपियों को जमकर पीटा।
- उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
- मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।