गोपाष्टमी के पावन पर्व पर लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में महिला उत्थान मंडल द्वारा भव्य गौ पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पवित्र वैदिक मंत्रों के साथ गौ पूजन किया गया। गौ तथा गोवंश से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य संपन्न हुई ‘गौ ज्ञान प्रतियोगिता’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। (gopashtami 2017)
मां के साथ सरयू में नहाने गई युवती डूबी, रेस्क्यू जारी
- उल्लेखनीय है कि जन सामान्य के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों ने भी उत्साह पूर्वक इसमें भाग लिया और मुक्तकंठ से सराहा भी।
- इस कार्यक्रम का आयोजन बड़ा सफल रहा।
- रहीमनगर निवासिनी मुस्लिम महिला शहनाज़ और उनके बच्चों ने बड़े प्रेम से गौमाता का पूजन किया और गौज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीते।
वीडियो: भाई ही बना भाई का कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
पुस्तकों से हटाया गया “हमारी प्यारी गौ माता” जैसा पाठ
- महिला उत्थान मंडल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विमला मिश्रा ने वर्तमान में गौ माता की दुर्दशा पर दु:ख प्रकट करने के साथ ही ठोस उपाय सुझाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा “टाइगर बचाओ, गौरैया बचाओ, कुत्ता बचाओ का शोर तो चारों ओर सुनाई पड़ता है पर ‘गौ बचाव’ के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं आखिर क्यों?”
- वास्तव में ज्ञान न होने के कारण ही ऐसा है।
- जब से पाठ्य पुस्तकों से “हमारी प्यारी गौ माता” जैसे पाठ हटा दिए गया है तभी से यह हाल हो गया है।
- अब हमारी कोशिश यही है कि अपने दूरदर्शी मेधावी ऋषि मुनियों के ज्ञान का समाज को भी फायदा मिलेगा तथा जब स्वास्थ्यप्रद गौ उत्पाद लोगों द्वारा प्रयोग किए जाएंगे तब वे स्वयं गौ माता की रक्षा करेंगे। (gopashtami 2017)
21 साल पुराने मामले में राज बब्बर के खिलाफ वारंट जारी
गायों के लिए ये 3 नायाब तरीके भी बताये
- उन्होंने बताया इसलिए हमारे मंडल ने गौ रक्षा के लिए यह तरीका खोज निकाला है कि जगह-जगह गौ पूजन महोत्सव आयोजित कर लोगों को गौ माता से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाए।
- नि:शुल्क गौ उत्पाद, गौ ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से बांटे जाते हैं।
https://youtu.be/iG9w-dlzHx8
- मोहल्लों कालोनियों में “चारा पानी सेवा अभियान” चलाकर स्थानीय निवासियों को नित्य घर में निकलने वाले फल, सब्जियों के छिलके, रोटी, शाकाहारी भोजन इधर-उधर न फेंकने फेंककर सामूहिक नांदो में रखने को प्रेरित किया जाता है।
निकाय चुनावों के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू
- इसके लिए खाली पड़ी पड़ोस की जमीन पर दो नांदे रखी जाती हैं।
- “चारा पानी सेवा अभियान” का बैनर लगा दिया जाता है।
- जिसमें संगठन का फोन नंबर आदि लिखा रहता है।
- एक नांद में भोजन व दूसरी में पानी वहीं के निवासियों द्वारा रखा जाता है।
- इस प्रयोग के बड़े ही उत्साह वर्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं, इसके 3 फायदे हुए।
- गौ माता भी हमारे समाज का अंग है उन्हें भोजन देकर हम अपने कर्तव्य का पालन करते हैं।
- साथ ही हमारे घर से निकलने वाले खाद्य पदार्थों का सदुपयोग होता है।
- कार्यक्रम के दौरान सुमन यादव, सुमन श्रीवास्तव, विमला यादव, नीतीश गौर, शुभम यादव, प्रिंस, कमला शर्मा, पूजा, कुसुम, शिरोमणि देवी, सुषमा निगम, सहित अनेकों स्वयंसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। (gopashtami 2017)
बेरहमों की पिटाई से बेहोश मिली छात्रा, गैंगरेप का आरोप
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.