उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से देश की राजधानी दिल्ली तक के लिए एयर इंडिया अपनी उड़ान सेवाएं देना शुरू कर देगी।

30 सितम्बर से शुरू होगी उड़ान सेवा:

  • एयर इंडिया गोरखपुर से दिल्ली के लिए अपनी उड़ान सेवाएं 30 सितम्बर से शुरू कर देगी।
  • इसके लिए एअरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम जारी है।
  • सूत्रों के अनुसार, टर्मिनल बनने के बाद एयर इंडिया और अन्य कंपनियां काठमांडू और अन्य महानगरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती हैं।
  • गौरतलब है कि, विस्तारा एयरलाइन्स भी दिल्ली, गोरखपुर और मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू कर सकती है।
  • गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हवाई सेवा शुरू होने से यहाँ आने जाने वालों के लिए कई विकल्प होंगे।
  • गौरतलब है कि, विस्तारा एयरलाइन्स एयरफोर्स से मिलने वाली एनओसी के इन्तजार में है।
  • जेट एयरवेज के बंद होने से जेट स्पाइस उसकी भरपाई करेगी और उड़ान सेवा का भी विस्तार किया जा सकेगा।
  • यह सेवा दिल्ली से गोरखपुर होते हुए कोलकाता-गुवाहाटी जाएगी।
  • गौरतलब है कि, अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के लिए कस्टम क्लीयरेंस समेत अन्य कई जरुरी मानक होते हैं।
  • दरअसल सम्बंधित एयरलाइन्स से सम्बंधित उसका ऑफिस और उसके कर्मचारियों के तैनाती के लिए पर्याप्त जगह की जरुरत है।
  • जो नए टर्मिनल के बनते ही पूरी हो जाएगी, जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं में तेजी से वृद्धि हो सकेगी और साथ ही विमानों की संख्या ज्यादा होने से किराये में भी कमी होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें