दक्षिणी-पश्चिम मानसून के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में भी बाढ़(gorakhpur flood) का कहर शुरू हो गया है। जिसके बाद राहत और बचाव के लिए प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में बंद रहेंगे आज स्कूल(gorakhpur flood):

  • उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिले भी बाढ़ग्रस्त इलाकों की सूची में शामिल हो गया है।
  • जिसके बाद क्षेत्र में बाढ़ को लेकर शासन ने प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
  • इसी क्रम में गुरुवार को गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • गौरतलब है कि, जिले के बाकी स्कूल अपने निर्धारित समय से खुले हुए हैं।
  • यह आदेश गोरखपुर जिलाधिकारी ने जारी किये हैं।

10 हजार घर बाढ़ से प्रभावित(gorakhpur flood):

  • भारी बारिश के चलते नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री के गढ़ गोरखपुर में भी नदियाँ अपना कहर बरपा रही हैं।
  • गोरखपुर में डोमिनगढ़ रेगुलेटर लीक होने से नदियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
  • जिसके बाद बहरामपुर और अन्य कई मोहल्लों में हालात बहुत ही खराब हो चले हैं।
  • बता दें कि, रेगुलेटर लीक होने से इन मुहल्लों के करीब 10 हज़ार घरो में पानी घुसा हुआ है।
  • हालांकि इस दौरान डीएम के साथ एसएसपी नाव से ग्राउंड जीरो पर जाकर लोगों के हालात का जायजा लेने में लगे हैं।

नेपाल के चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़(gorakhpur flood):

  • प्रदेश के कई जिले मौजूदा समय में बाढ़ से प्रभावित हैं।
  • जिसका प्रमुख कारण बारिश में नदियों के उफान के साथ ही नेपाल भी है।
  • नेपाल में भी भारी बारिश हो रही है जिसके चलते नेपाली नदियाँ भी उफान पर हैं।
  • जिसके चलते वहां कई बांधों का पानी छोड़ा गया है, जिनसे प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: CM योगी के गढ़ में बाढ़ का कहर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें