उत्तर प्रदेश के गोरखपुर इलाके में एक रिक्शा चालक ने मॉर्निंग वाक पर निकले एक बुजुर्ग की त्रिशूल से हत्या कर दी। इसके अलावा उसने और कई लोगों पर भी हमला किया। लोगों ने रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला गोरखपुर के खोराबार तारामंडल इलाके का है। जानिये क्या है पूरा मामला:

  • आरोपी रिक्शा चालक रात के समय अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। लोगों के समझाने के बावजूद भी वो नहीं माना।

  • नींद ख़राब होने से गुस्साए लोगों ने रिक्शा चालक को पकडकर बाँध दिया।

  • सुबह होने पर अपने आप को छुड़ाकर वह भोलेनाथ के मंदिर से त्रिशूल उखाड़ लाया।

  • बदले की आग में उसे जो भी दिखा, उसने उस पर ही हमला कर दिया।

  • रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी 65 वर्षीय रामधारी मौर्या रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी टहलने के लिए निकले थे।

  • तभी रिक्शा चालक ने उन पर हमला कर दिया। त्रिशूल के पेट में धंसने से उनकी मौत हो गई।

  • इसके अलावा रिक्शा चालक ने और भी अन्य कई लोगों पर हमला किया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

  • आस-पास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें