देश के विभिन्न हिस्सों में आज गोवर्धन पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. यूपी के मथुरा-वृन्दावन में गोवर्धन पूजा का अलग ही महत्व होता है. पुरे इलाके में आज धूमधाम से गोवर्धन महाराज की पूजा हो रही है.

govardhan

मथुरा-वृंदावन में आज अनोखा अन्नकूट महोत्सव होगा। कई क्विंटल खाद्य पदार्थों से गिरिराज प्रभु की झांकी बनेगी। विदेशी भक्तों द्वारा भी बढ़चढ़कर पूजा में भाग ले रहे हैं. स्कॉन भक्त भगवान की सेवा कर रहे हैं. गिरीराज जी मंदिर में गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष आयोजन हर साल किया जाता है. इस साल भी गोवर्धन पूजा को लेकर बहुत बड़ा आयोजन किया गया है.

govardhan-pooja

लाखों की भीड़ हुई जमा:

  • गिरीराज जी और दानघाटी पर होगा 56 भोग का आयोजन होगा।
  • गोवर्धन पर्वत को लेकर क्षेत्र में आज होगा भव्य आयोजन होगा।
  • जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
  • लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहले ही पहुँच चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें