उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर प्राथमिक स्कूल के बच्चों को थाली और गिलास बांटें, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोहनलालगंज से की। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

विकास के रास्ते पर ले जाने का काम कर रहे हैं:

  • अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,
  • समाजवादी लोग प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही हैं।
  • सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने स्कूल की व्यवस्था अच्छी बनाने का काम किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, फल और दूध भी स्कूलों में बांटा जा रहा है।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, बच्चों को गरम दूध की योजना बनायी जा रही है, जिससे किसी को नुक्सान नही होगा।

पेंशन सीधे खाते में भेजी जा रही थी:

  • कार्यक्रम के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, सबसे ज्यादा आबादी गांव में रहती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन सीधे खाते में भेजी जा रही है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, आगे फिर से सरकार आने पर सभी महिलाओं को शत-प्रतिशत पेंशन दी जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें