उत्तर प्रदेश पर्यटन की शान बने ताजमल में अब सैलानियों का प्रवेश सीमित संख्या में हो सकता है। 17वीं सदी में बने इस मुगल स्मारक की गूंज देश-विदेश तक फैली हुई है। ताजनगरी उत्तर प्रदेश पर्यटन की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचते हैं।

  • अब ताजमहल में सैलानियों के प्रवेश की संख्या सीमित हो सकती है।
  • दसअसल, सरकार इस विश्व धरोहर के संरक्षण के लिए भीड़ प्रबंधन योजना पर विचार कर रही है।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल परिसर में सैलानियों के प्रवेश को सीमित करने पर विचार किया जा रहा है।
  • एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल के संरक्षण के लिए एएसआई कुछ अहम कदम उठाने जा रही है।
  • इस बारे में राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा किए जा रहे अध्ययन के आधार पर फैसला किया जाएगा।
  • बताया जा रहा है कि स्मारक के दीदार के लिए वर्तमान निर्धारित समय में भी कटौती की जा सकती है।
  • ताज के दीदार की नयी समयावधि इसलिए निर्धारित की जा रही है जिससे अधिक लोग ताज का दीदार कर सकें।

शादी के बाद प्रीती जिंटा ने पति गुडइनफ के साथ पहली बार किया ‘ताज’ का दीदार!

अंतिम रिपोर्ट के बाद होगा फैसलाः

  • एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
  • संस्थान, पहली बार में हमें ताजमहल में पर्यटकों की अनुकूलतम संख्या पर रिपोर्ट देगा।
  • अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद हम इसका आंकलन करेंगे।
  • जिसके बाद हम स्मारक के लिए पर्यटकों की संख्या सीमित करने पर विचार करेंगे।
  • एएसआई ने संस्थान को ताजमहल पर पर्यटकों की गतिविधियों के प्रभाव और पर्यावरणीय प्रभावों के अध्ययन के लिए भी अधिकृत किया है।

यहा भी पढ़ें: नशे में धुत लड़कियों ने पुलिसकर्मी को दी मोदी के नाम की धमकी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें