मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीनी मिल के उद्घाटन के लिए बस्ती पहुंचे हुए हैं जहां उन्होंने किसानों हित के बारे में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस दौरान योगी ने कहा कि 15 वर्षों में पहली बार हो रहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक दाम दिया जा रहा है। ये सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के हित को लेकर अनेक योजनाओं को चलाया जा रहा है।

गरीबों को दिया जाएगा मुफ्त बिजली कनेशन

सरकार ने किसानों से 37 लाख मिट्रिक टन गेहूँ का रिकार्ड मात्रा में क्रय किया। कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों को घर नहीं दिया। 31 मार्च को 8.85 लाख गरीबों को घर दिया जाएगा। कहा कि गरीबों को मुफ्त बिजली कनेशन दिया जाएगा। कहा कि 4 बर्षों में पहली बार अतिरिक्त गन्ना मूल्य दिया गया।गन्ना किसानों का लगातार भुगतान कर रहें हैं। 24 हजार करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान किया गया। वहीं 10 रूपये अतिरिक्त गन्ना मूल्य दिया गया।

2022 तक सरकार देगी हर गरीब को घर

किसानों को पहले खाद और बीज लेने के लिए लाठियां खानी पड़ती थी, लेकिन अब किसानों को आसानी से खाद बीज उपलब्ध हो जा रहे है। भाजपा सरकार किसान हितैषी है वह हमेशा किसान हित के बारे में सोचती है। सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। एक वर्ष में बहुत कार्य हुए हैं। सरकार 2022 तक हर गरीब को घर देगी। सरयू नहर परियोजना पर बोलते हुए कहा कि सरयू नहर बहुत बड़ी है इसके लिए पर्याप्त धनराषि दी जा रही है। सरकार ने किसानों के खुषी का संकल्प लिया है। कहा कि अब किसानों को एक कुंतल गेहूॅं में 1745 रूपये मिलेंगे और प्रदेष के अन्दर 5,500 स्थानों पर गेंहूं क्रय का कार्य सरकार करने जा रही है। 43 लाख मिट्रिक टन धान का क्रय किसानों से सरकार ने किया।

ये भी पढ़ेंः 2019 चुनाव के पहले सपा महानगर टीम में हुआ बदलाव

ये भी पढ़ेंः स्कूल चलो अभियान: फटे जूते-फटे बैग, कैसे जाये बच्चे स्कूल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें