ईद के मौके पर गर्वनर राम नाईक सोमवार को ऐशबाग ईदगाह (Aishbagh Idgah) और टीले वाली मस्जिद पहुंचे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पुराने लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राम नाईक सुबह ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पहुंचे। इन दोनों जगहों पर राज्यपाल की कई मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात भी हुई। राज्यपाल ने सभी को ईद की मुतबारक़ बाद दी। उनके साथ मुस्लिम धर्मगुरु भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश ऐशबाग ईदगाह पहुंचे, दी ईद की मुबारकबाद!

अमन, चैन और त्याग का प्रतीक है ईद

  • ईद के मौके पर राज्यपाल ने सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद खुशहाली का त्योहार अमन, चैन और त्याग का प्रतीक है।
  • उन्होंने कहा कि ईद का पर्व है सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं।
  • हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण को बनाए रखें।
  • उन्होंने कहा यह सदियों से एक परंपरा चली आ रही है इसे हमें ऐसे ही बनाये रखना है।
  • खुशहाली और मिलजुल कर ईद मनाने से हमारे देश का नाम ऊंचा होता है।

ये भी पढ़ें- उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी दी ईद की मुबारकबाद!

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

  • शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुराने लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
  • मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई की पूरी व्यवस्था है।
  • जिला प्रशासन ने ईद की नमाज के दौरान पुराने लखनऊ की सभी बड़ी मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल, बैरीकेडिंग और भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की है।
  • इसके अलावा पांच ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
  • अलग-अलग इलाकों में 15 मैजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
  • किसी भी आपात सूचना के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जनसुविधा केंद्र को कंट्रोल रूम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस लाइन में युवती से सिपाहियों ने किया गैंगरेप!

ये भी पढ़ें- आज इधर से ना जायें, ईद पर बदली है ट्रैफिक व्यवस्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें